उत्तर प्रदेश मेधावी छात्र योजना आवेदन Form PDF | UP Medhavi Chhatra Puraskar Yojana 2021
UP Medhavi Chhatra Puraskar Yojana Form PDF Download | उत्तर प्रदेश मेधावी छात्र योजना आवेदन फॉर्म डाउनलोड | Medhavi Chhatra Scholarship Scheme Form | यूपी मेधावी छात्र पुरस्कार योजना 2021 आवेदन करें | UP Medhavi Chhatra Puraskar Yojana In Hindi | UP Medhavi Chhatra Yojana Registration Form PDF
उत्तर प्रदेश सरकार अपने राज्य के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन करने के लिए एवं उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए। मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति के रूप में पुरस्कार प्रदान करती है। “Uttar Pradesh Medhavi Chhatra Puraskar Yojana (यूपी मेधावी छात्र पुरस्कार योजना)” भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जाती है। इस योजना के तहत श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के पात्र पुत्र एवं पुत्रियों को Scholarship (छात्रवृत्ति) दी जायेगा।
Uttar Pradesh Medhavi Chhatra Puraskar Yojana के अंतर्गत यूपी सरकार सन्निर्माण कर्मकार के बच्चों को कक्षा 5 से 8 तक 70% या उसे अधिक अंक तथा कक्षा 9 से 12 तक 60% अंक लेन अनिवार्य हैं। तथा उच्च शिक्षा स्नातक व स्नातकोत्तर, पालिटेकनिक डिप्लोमा‚ इन्जीनियरिंग, चिकित्सा डिग्रीस्तर (graduate and postgraduate, polytechnic diploma, engineering, medical degree) की परीक्षा में 60% अंक होने आवश्यक हैं।
Medhavi Chhatra Puraskar Yojana Application Form Download
योजना | मेधावी छात्र पुरस्कार योजना |
भाषा | हिंदी |
लाभार्थी | छात्र |
लाभ | छात्रवृत्ति |
संबंधित विभाग | श्रम विभाग |
Helpline number | 1800180 5412 |
Official Website | Click Here |
Application Form PDF | Download Here |
उत्तर प्रदेश मेधावी छात्र पुरस्कार योजना आवेदन 2021
हमारे देश में अभी भी कई ऐसे गरीब श्रमिक हैं, जो दिन भर मेहनत करते है लेकिन उनकी आय बहुत ही कम होती है। जिससे वे अपने परिवार का पालन पोषण सही से नहीं कर पाते और न ही अपने बच्चों को उच्य शिक्षा दे पाते हैं। ऐसे ही गरीब श्रमिकों के बच्चों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने Medhavi Chhatra Puraskar Yojana को शुरू किया गया है। योजना के तहत कक्षा 5 से स्नातक तक के मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे की उन्हें अपनी पढ़ाई न रोकनी पडे। यदि आप भी इस योजना का लाभ प्रदान करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको हम इस आर्टिकल में योजना के आवेदन व अन्य सभी जानकारी विस्तार से प्रदान कर रहें हैं। अतः यह आर्टिकल अंत तक पढ़ें –
यूपी मेधावी छात्र पुरस्कार योजना का उद्देश्य
जैसा की हमने आपको बताया की यह योजना श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए शुरू की गयी है। इसका मुख्य उदेश्य राज्य के सभी गरीब श्रमिकों/मजदूरों के मेधावी बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें उच्च और व्यावसायिक शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है।
Uttar Pradesh Medhavi Chhatra Puraskar Yojana Amount
कक्षा | प्राप्त अंक (प्रतिशत में) | लड़के को मिलने वाली छात्रवृत्ति | लड़की को मिलने वाली छात्रवृत्ति |
5 वीं से 7 वीं | 70 % अंक | 4000 रूपये | 4500 रूपये |
8 वीं | 70 % अंक | 5000 रूपये | 5500 रूपये |
9 वीं एवं 10 वीं | 60 % अंक | 5000 रूपये | 5500 रूपये |
11 वीं एवं 12 वीं | 60 % अंक | 8000 रूपये | 10,000 रूपये |
BA, B.Com, BSC, Medical, Engineering, Polytechnic Diploma | 60 % अंक | 10,000 से 22,000 रूपये तक | 10,000 से 22,000 रूपये तक |
Required Documents Meritorious Student Award Scheme (मेधावी छात्र पुरस्कार योजना)
- निवास प्रमाण पत्र (Residence certificate)
- श्रमिक कार्ड (Labor Card)
- अंकसूची (Mark sheet)
- पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo)
- बैंक पास बुक (Bank Pass Book)
UP Medhavi Chhatra Puraskar Yojana उद्देश्य और पात्रता
- योजना गरीब छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करना, छात्रों शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन करना।
- आवेदक छात्र उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए। तथा अन्य सबंधित योजनाओं से लाभार्थी नहीं होना चाहिए।
- आवेदक के माता पिता के पास श्रमिक कार्ड (Shrmik Card) हो।
यूपी मेधावी छात्र पुरस्कार योजना आवेदन करने की प्रक्रिया
यदि आप उत्तर प्रदेश मेधावी छात्र पुरुस्कार योजना के तहत लाभ पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी ब्लॉक में जिला मुख्यालय के शिक्षा विभाग या श्रम विभाग के कार्यालय से योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- या आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी मेधावी छात्र पुरस्कार योजना आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें
- फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें पूछे गए सभी विवरण ध्यान से भरने होंगे।
- इसके बाद मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों की फोटो कॉपी फॉर्म के साथ संलग्न करनी होगी।
- अब भरे हुए विवरण की जाँच करें और फॉर्म को अपने क्षेत्रीय ब्लॉक में जिला मुख्यालय के शिक्षा विभाग, श्रम विभाग के कार्यालय में जमा कर दें।
- इसके बाद संबंधित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन की जाँच की जाएगी। फिर आपको योजना के तहत आपको लाभ प्रदान किया जायेगा।
हमारे द्वारा दी गयी उत्तर प्रदेश मेधावी छात्र पुरस्कार योजना 2021 की जानकारी आपको कैसी लगी। यदि आपको इससे जुड़े कोई प्रश्न पूछने हों, तो आप नीचे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। हम जल्द से जल्द आपको जवाब देंगे, अन्य सभी सरकारी योजनाओं व प्रक्रियाओं की सबसे पहले व विस्तार से जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट www.applicationformpdf.com के साथ बने रहें।धन्यवाद-