उत्तराखंड वृद्धावस्था पेंशन फॉर्म PDF | Uttarakhand Old Age Pension Form Download PDF

Uttarakhand Old Age Pension Form PDF Download -: उत्तराखडं सरकार द्वारा राज्य के 60 वर्ष से अधिक आयु की सीमा वाले व्यक्तियों को Vridhavastha Pension दी जाती है। उत्तराखंड वृद्धावस्था पेंशन का लाभ उठाने के लिए हमें समाज कल्याण विभाग में आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन फॉर्म जमा करना होता है। जिसके बाद हमें भरण -पोषण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान होती है।
Uttarakhand Vridhavastha Pension के अंतर्गत बुजुर्ग लोगों को 1,000 रुपए प्रति माह दिये जाते हैं। इस सहायता से बुजुर्ग लोगों की आय का साधन बना रहता है। जिससे वरिष्ठ नागरिकों को किसी अन्य व्यक्ति पर पूर्ण रूप से निर्भर नहीं होना पड़ेगा।
उत्तराखंड वृद्धावस्था पेंशन को राज्य सरकार और केंद्र सरकार की आर्थिक सहायता से चलाया जाता है। जिसे सामाजिक पेंशन के नाम से भी जानते हैं। इस योजना में कुछ हिस्सेदारी केंद्र सरकार की होती है, और कुछ हिस्सेदारी राज्य सरकार की होती है। Old Age Pension उन लोगों को दी जाती है, जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। उनके पास किसी प्रकार का आय का स्रोत नहीं होता है। Uttarakhand Vridha Pension Yojana समाज कल्याण विभाग द्वारा DBT के माध्यम से लाभार्थी के बैंक अकाउंट में भेजे जाते हैं।
उत्तराखंड वृद्धावस्था पेंशन फॉर्म PDF –
आर्टिकल | उत्तराखंड वृद्धावस्था पेंशन |
भाषा | हिंदी |
संबंधित विभाग | समाज कल्याण विभाग |
लाभार्थी | 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति |
आर्थिक सहयता | 1,000 रुपये प्रति माह |
Official Website | Click Here |
UK Old Pension Yojana Form | Download PDF |
Note – उत्तराखंड वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन करने के लिए, आवेदक की वार्षिक आय 48 हजार रुपए से कम होनी चाहिए। जिसके बाद, लाभार्थी को आवश्यक दस्तावेजों के साथ, अपने जिला मुख्यालय के समाज कल्याण विभाग में जमा करना होगा। Uttarakhand Old Pension Yojana की जानकारी के लिए हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।