उत्तर प्रदेश संत रविदास शिक्षा सहायता योजना Form PDF
Uttar Pradesh Sant Ravidas Shiksha Sahayata Yojana Application Form PDF Download- उत्तर प्रदेश सरकार गरीब बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए व उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए अनेक प्रकार की योजनाओं को शुरू किया है। जिससे गरीब छात्र भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें। जिसमें से भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार के बच्चों के लिए “Sant Ravidas Shiksha Sahayata Yojana (यूपी संत रविदास शिक्षा सहायता योजना)” शुरू की है। संत रविदास शिक्षा योजना के श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता छात्रवृत्ति (scholarship) दी जाती है।
UP Sant Ravidas Education Scholarship Scheme के तहत भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कक्षा 1 से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के साथ ही राजकीय आइटीआइ (ITI) और राजकीय पालीटेक्निक (Polytechnic), स्नातक और स्नातकोत्तर (Graduate and Post Graduate) की पढ़ाई करने वाले छात्रों को संत रविदास शिक्षा सहायता योजना का लाभ दिया जायेगा।जिसके लिए छात्रों को सभी कक्षाओं में 60% या साठ प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने होंगे।

Uttar Pradesh Sant Ravidas Shiksha Sahayata Yojana Form Download-
योजना | संत रविदास शिक्षा सहायता योजना |
भाषा | हिंदी |
लाभार्थी | छात्र |
लाभ | आर्थिक सहायता |
संबंधित विभाग | श्रम विभाग |
Helpline number | 18001805412 |
Official Website | Click Here |
Application Form PDF | Download Here |
Information Link | Click Here |
Sant Ravidas Shiksha Sahayata Yojana की पात्रता-
- जिनके माता अथवा पिता बोर्ड में पंजीकृत निर्माण कर्मकार हो,
- ऐसा लाभार्थी पंजीकृत निर्माण कर्मकार उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी हो,
- ऐसे बालक एवं बालिका की आयु प्रत्येक वर्ष की 01 जुलाई को 25 वर्ष या इससे कम हो,
- शिक्षारत् बालक ⁄ बालिका ऐसे शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत् हो जो कि सरकार द्वारा विधिमान्य रूप से स्थापित किसी शिक्षा बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त हो,
- पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के अधिकतम दो संतानों को कक्षा–01 से प्रारम्भ कर उच्चतर शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति दिया जाना है।
- मासिक सहायता तालिका निम्नवत् हैः–
1 | कक्षा 01 से 05 तक | रु०– 100 ⁄ – प्रतिमाह |
2 | कक्षा 06 से 08 तक | रु०– 150 ⁄ – प्रतिमाह |
3 | कक्षा 09 से 10 तक | रु०– 200 ⁄ – प्रतिमाह |
4 | कक्षा 11 से 12 तक | रु०– 250 ⁄ – प्रतिमाह |
5 | शासकीय संस्थाओं में IIT अथवा समकक्ष प्रशिक्षण से सम्बन्धित पाठ्यक्रमों हेतु | रु०– 500 ⁄ – प्रतिमाह |
6 | शासकीय संस्थाओं में पालीटेक्निक अथवा समकक्ष पाठ्यक्रमों हेतु | रु०– 800 ⁄ – प्रतिमाह |
7 | शासकीय संस्थाओं में इंजीनियरिंग अथवा समकक्ष पाठ्यक्रमों हेतु | रु०– 3000 ⁄ – प्रतिमाह |
8 | शासकीय संस्थाओं में मेडिकल कोर्स के पाठ्यक्रमों हेतु | रु०– 5000 ⁄ – प्रतिमाह |
- लेकिन इंजीनियरिंग व मेडिकल के स्नातकोत्तर डिग्री हेतु 8,000 रुपए व किसी भी विषय में अनुसंधान हेतु 12,000 रुपए प्रतिमाह मिलेगा। जिसके लिए 25 वर्ष की आयु सीमा भी कम से कम और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष होगी।
- संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अन्तर्गत लाभ दिये जाने हेतु न्यूनतम 60 प्रतिशत की उपस्थिति शिक्षा संस्थान के प्रधानाचार्य से प्रमाणित होने पर ही देय होगी।
- संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अन्तर्गत श्रमिकों से विकल्प प्राप्त कर इस आशय का घोषणापत्र प्राप्त कर कि उसके द्वारा समकक्ष किसी अन्य छात्रवृत्ति का लाभ नहीं लिया जा रहा है, के आधार पर ही योजना का लाभ दिया जायेगा।
Documents required for Sant Ravidas Education Support Scheme:
संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के लिए पात्र छात्र को नीचे दिये गये आवश्यक दस्तावेज की जरूरत होगी छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए –
- आधार कार्ड (Aadhar Card)
- पासपोर्ट साइज की फोटो (Passport Size)
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
- स्कूल का प्रमाण पत्र (School Certificate)
- बैंक पासबुक (Bank Passbook)
- माता-पिता का श्रमिक कार्ड (Parent’s labor card)
- निवास प्रमाण पत्र (Residence certificate)
- अंकसूची (Mark sheet)
Uttar Pradesh Sant Ravidas Shiksha Sahayata Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया-
लाभार्थी छात्र या उसके परिवार के सदस्य को छात्रवृत्ति सहायता राशि प्राप्त करने हेतु योजना से जुड़े सभी प्रकार के आवश्यक दस्तावेजों को अपने निकटतम श्रम कार्यालय या जिला मुख्यालय के कार्यालय अथवा विकास अधिकारी कार्यालय में प्रधानाचार्य से प्रमाणित फोटोयुक्त आवेदन पत्र जमा करना होगा।
संत रविदास शिक्षा सहायता योजना आवेदन की पूरी जानकारी पाने हेतु => यहां क्लिक करें