[PDF] मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना 2021 | Arthik kalyan Yojana Form MP
Madhya Pradesh Mukhyamantri Arthik Kalyan Yojana Form PDF Download – मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के नागरिक के लिए आने प्रकार की सरकारी योजनाओं तथा सेवाएं शुरू की हैं। जो स्वास्थ्य, कृषि, किसान, रोजगार, शिक्षा, आर्थिक सहायता, जैसे अन्य प्रकार की हैं। आज के आर्टिकल के माध्यम से हम आपको “मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना (Mukhyamantri Arthik Kalyan Yojana MP)” के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। एमपी आर्थिक कल्याण योजना राज्य के अनुसूचित जाति (SC) के नागरिकों के लिए शुरू की गयी योजना है। सीएम आर्थिक सहायता योजना के तहत राज्य सरकार रोजगार के लिए गरीब बीपीएल परिवार के सदस्य को 50 हजार रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना MP Form PDF
लेख | एमपी मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना 2021 |
भाषा | हिंदी |
लाभार्थी | BPL SC श्रेणी के नागरिक |
परियोजना लागत | maximum ₹50000 |
वित्तीय सहायता मार्जिन मनी | परियोजना लागत का 50 % या 15,000 रुपये |
संबंधित विभाग | पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग |
आधिकारिक वेबसाइट | http://mpscfdc.mp.gov.in |
MP Arthik Kalyan Yojana Form PDF 1 | Click Here |
एमपी आर्थिक कल्याण योजना फॉर्म PDF 2 | Click Here |
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना 2021 –
एमपी आर्थिक सहायता योजना के तहत अनुसूचित जाति के उस व्यक्ति को उद्योग खोलने के लिए या स्वरोजगार खोलने के लिए ₹50000 की वित्तीय मार्जिन मनी सहायता प्रदान की जाएगी। जिसमें से परियोजना की कुल लागत या अधिकतम ₹15000 व्यक्ति को प्रवचन के रूप में मिलेंगे। मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना मध्यप्रदेश का लाभ वही व्यक्ति ले सकता है जिसकी आयु 18 साल से 55 साल तक की हो। MP Arthik Kalyan Yojana 2021 से जुड़ी अधिक जानकारी, पीडीएफ फॉर्म, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज, व अन्य प्रकार की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे।
Documents Fequired MP Arthik Kalyan Yojana 2021
म प्र आर्थिक कल्याण योजना के लिय कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी उनकी लिस्ट हम आपको निम्न प्रकार से प्रदान कर रहे हैं –
- जाति प्रमाण पत्र।
- निवास प्रमाण पत्र।
- मध्य प्रदेश आर्थिक सहायता आवेदन फॉर्म।
- आधार, वोटर, ड्राइविंग लाइसेंस,
- बैंक पास बुक।
Eligibility Conditions for Mukhyamantri Arthik Kalyan Yojana 2021 :
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन राज्य सरकार द्वारा कुछ पात्रता निर्धारित की गई हैं। जिसके आधार पर पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ दिया जा सके।
- योजना का लाभ मध्य प्रदेश के उन व्यक्तियों को मिलेगा जो मध्य प्रदेश के निवासी तथा मध्य प्रदेश में निवास करते हैं।
- आवेदक अनु जाति तथा बीपीएल श्रेणी से होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता की आयु 18 से 55 वर्ष के बीच हो।
- आर्थिक कल्याण योजना का लाभ एक परिवार के एक सदस्य को दिया जाएगा।
- राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार के माध्यम से मिलने वाली योजना से आवेदक लाभार्थी नहीं होना चाहिए।
- आवेदक किसी भी राष्ट्रीय बैंक / वित्तीय संस्था / सहकारी बैंक का Defaulter नहीं होना चाहिए।
एमपी मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया –
मध्य प्रदेश सरकार ने आर्थिक कल्याण योजना हेतु आवेदन प्रक्रिया बहुत ही आसान रखी है जिसके लिए आवेदक को आवेदन पत्र के को भरकर, सभी प्रकार के आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा। तथा अपने जिला मुख्यालय के संबंधित अधिकारी के पास जमा करना होगा।