मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों के लिए कन्यादान योजना शुरू की गई है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का संचालन राज्य सामाजिक न्याय और विकलांग कल्याण विभाग द्वारा किया जाता है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के नवविवाहित जोड़ों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस लेख में, हम मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्यादान योजना (MP Kanya Vivah Yojana 2022) के आवेदन के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीबों के भेदभाव को रोकना और वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से, सरकार गरीब, जरूरतमंद और निराश्रित परिवारों को उनकी बेटी की शादी करने के लिए विवाह प्रोत्साहन राशि (विवाह हेतु अनुदान) प्रदान करती है।
मध्य प्रदेश कन्या विवाह योजना फॉर्म PDF
Article | MP Kanya Vivah Yojana |
Department | Social justice department |
Beneficiary | State resident |
Language | Hindi |
Official Website | Click Here |
Application Form PDF | Download Here |
Madhya Pradesh Kanya Vivah Yojana Form PDF
गरीब परिवारों की बेटी को शादी के बाद नव विवाहित जीवन के लिए 43,000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है। शादी समारोह के लिए आवश्यक सामग्री जैसे कपड़े, चांदी और सात बर्तनों की खरीद के लिए 5000 रुपये प्रदान किए जाते हैं। सामग्री की कीमत और गुणवत्ता जिला-स्तरीय समिति द्वारा तय की जाती है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2022 के माध्यम से, सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने वाली संस्था को कार्यक्रम की तैयारी के लिए प्रति लड़की 3,000 रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री विवाह प्रोत्साहन योजना (मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2022) के आवेदक को फोन खरीदने के लिए 3000 रुपये का चेक प्रदान किया जाता है, और इसे सत्यापित करवाना भी अनिवार्य है।
मध्य प्रदेश कन्या विवाह योजना के लाभ और उद्देश्य
मध्यप्रदेश कन्या विवाह योजना/ मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अनेक प्रकार के लाभ हैं। जिनके बारे में हम आपको निम्न बिंदुओं के माध्यम से बताएंगे।
- योजना के तहत कन्या की शादी के लिए कुल 51 हज्जार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
- यह आर्थिक सहायता राशि गरीब BPL परिवार की लड़की की शादी के लिए प्रदान किये जायेंगे।
- गरीब परिवार को बेटी की शादी के लिए सहायता मिलेगी। जिससे शादी को पूरा खर्चा परिवार को नहीं उठाना पड़ेगा।
- एमपी कन्या विवाह सहायता/अनुदान योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता धनराशि लड़की के बैंक कहते माध्यम से प्रदान की जाएगी।
- मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022 का लाभ गरीब, निराश्रित, निर्धन, जरुरत मंद परिवारों की बेटियों /विधवा
- महिलाओ /तलाकशुदा परित्याग महिला की पुत्री की शादी के लिए दिया जायेगा।
- MP Kanya Vivah Scheme के तहत सरकार द्वारा दी जाने वाली धनराशि लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी ।इसलिए आवेदक का बैंक अकाउंट होना चाहिए और बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
Documents Required
मुख्यमंत्री विवाह सहायता योजना के आवेदन के लिए आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज संलग्न होने चाहिए।
- समग्र संहिता – श्रम संवर्ग के तहत पंजीकरण कार्ड
- बीपीएल कार्ड
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी
- आवास प्रामाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
Eligibility Criteria For Madhya Pradesh Kanya Vivah Yojana
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के आवेदन के लिए आवेदक को निम्नलिखित पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा।
- आवेदक मध्य प्रदेश का नागरिक होना चाहिए
- योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
- पुरुष आवेदक की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, और महिला आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
- बालिका के माता-पिता को गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करना चाहिए।
- आवेदक योजना का लाभ केवल तभी उठा सकते हैं जब विवाह सामाजिक, धार्मिक और कानूनी रूप से स्वीकार्य हो।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना लिस्ट 2022 ऑनलाइन
Madhya Pradesh Kanya Vivah Yojana Online List 2022 देखने के लिए आपको हमारे द्वारा दी गयी प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
- एमपी कन्या निगाह योजना सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग द्वारा संचालित की जाती है। जिसकी लिस्ट आप ऑनलाइन माध्यम से देख सकते हैं। जिसके लिए आपको दिए गये लिंक पर क्लिक करना होगा। यहाँ आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज में आपको जिले का नाम, स्थानीय निकाय का नाम, विवाह/निकाह की तारीख, आयोजन का नाम, योजना का नाम, विवाह/निकाह का स्थान, अधिकारी/ कर्मचारी का नाम, पदनाम मिल जाएगा
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आवेदन करने की प्रक्रिया
यदि आप एमपी कन्या विवाह योजना के तहत आवेदन करना चाहते हो, तो इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको होम पेज पर कन्या विवाह योजना आवेदन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने एमपी कन्या विवाह योजना हेतु आवेदन पत्र खुल जायेगा। या आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से आसानी से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
Download Madhya Pradesh Kanya Vivah Yojana Application Form PDF
- फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको फॉर्म का प्रिंट निकलना होगा। इसके बाद आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी विस्तार से प्रदान करनी होंगी।
- इसके बाद आपको मांगे गए आवश्यक दस्तावेज फॉर्म के साथ संलग्न कर फॉर्म को
- अपने क्षेत्रीय ग्राम पंचायत कार्यालय , ब्लॉक पंचायत कार्यालय , शहरी नगर निगम कार्यालय में जमा करना होगा।
- इसके बाद आपके आवेदन की जाँच की जायगी और आपको योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर
यदि आपको मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना से जुड़े कोई सवाल या जानकारी पूछनी हो, तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
आयुक्त, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण
1250, तुलसी नगर भोपाल-462003
Helpline Phone No: (0755) 2556-916
Fax Number: (0755) 2552-665
Official Email ID: dpswbpl@nic.in
Note- किसी भी अन्य प्रकार के पीडीएफ फॉर्म की जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट www.applicationformpdf.com के साथ बने रहें। धन्यवाद
शादी करने के लिए लड़की चाहिए
Village- rahtha janpad panchayat karkeli district umaria mp
Me Manoj ojha. Meri bdi bhen ki sadi fix ho gai h kuch madad ki jarurat h
Meri shadi ho tai he
Madat ki aavshkta he