[Form PDF] Solvency Certificate Delhi | दिल्ली हैसियत प्रमाण पत्र फॉर्म
Delhi Solvency Certificate Application Form PDF Download -: दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग द्वारा दिल्ली के नागरिकों को हैसियत प्रमाण पत्र (Solvency Certificate) प्रदान किया जाता है। यह दस्तावेज उन व्यक्तियों के लिए जरूरी होता है। जो किसी प्रकार के सरकारी ठेके या बैंक से लोन लेना चाहते हैं। यदि कोई दिल्लीवासी अपना हैसियत प्रमाण पत्र बनवाना चाहता है। तो आप इस लेख को जरूर पढ़ें। इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बहुत सी आसानी होगी। हम आपको इसलिए के माध्यम से हैसियत प्रमाण पत्र (Haisiyat Praman Patra Delhi) से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियां तथा आवश्यक दस्तावेजों के व आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।
Delhi Haisiyat Praman Patra (Solvency Certificate Delhi) सरकारी दस्तावेज है। जो राजस्व विभाग के जिला मजिस्ट्रेट या तहसील अधिकारी द्वारा बनाया जाता है। इस प्रमाण पत्र को बनाने के लिए हमें बहुत से आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। क्योंकि इस प्रमाण पत्र में हमें सभी प्रकार की चल अचल संपत्ति का विवरण देना होता है। जिसके आधार पर हमें ऐसे प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। Solvency Certificate Validity 6 माह तक होती है। किंतु आए में परिवर्तन होने के कारण इसकी वैधता समाप्त हो सकती है।

दिल्ली हैसियत प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म डाउनलोड –
लेख | Delhi Solvency Certificate |
भाषा | हिंदी |
विभाग | राजस्व विभाग |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
लाभ | सरकारी प्रक्रियाओं के लिए |
Official Website | Click Here |
Application PDFForm Download | Click Here |
Documents Required Solvency Certificate Delhi –
दिल्ली हैसियत प्रमाण पत्र (Delhi Haisiyat Praman Patra) बनाने के लिए, आवेदक को जिन आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी। निम्नलिखित प्रकार से है-
- आवेदक का पहचान प्रमाण – पैन कार्ड, आधार कार्ड
- आवेदक का वर्तमान पता प्रमाण – फोटो, मतदाता पहचान पत्र के साथ राशन कार्ड
- आवेदक का स्थायी निवास प्रमाण – ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट
- एक वेतनभोगी व्यक्ति / कर्मचारी के लिए
- पिछले 3 महीने की सैलरी स्लिप
- पिछले 3 वर्षों के लिए आयकर रिटर्न
- अचल संपत्ति का विवरण (प्रासंगिक दस्तावेजों के साथ)
- यदि कृषि भूमि हो
- खतौनी और खसरा।
- फर्द की नवीनतम प्रति।
- सभी अतिक्रमणों से मुक्त होने के सभी गुणों का प्रमाण।
- विधिवत पंजीकृत बिक्री विलेख जो आवेदक को संपत्ति के एकमात्र मालिक के रूप में दिखाता है।
- सरकार द्वारा अनुमोदित एक वैल्यूएटर से सभी संपत्तियों के लिए सत्यापन प्रमाण पत्र।
- यदि हाउस हो।
- हाउस टैक्स भुगतान की रसीद।
- यदि मोटर वाहन हों।
- बीमा दस्तावेज के साथ पंजीकरण प्रमाण पत्र।
- पिछले छह महीने का बैंक स्टेटमेंट
- यदि शेयर / डिबेंचर हो तो शेयर / डिबेंचर सर्टिफिकेट।
- उम्मीदवार को आवेदन पत्र के साथ स्व-घोषणा पत्र की एक हस्ताक्षरित प्रति या एक शपथ पत्र प्रदान करना होगा।
- वेतनभोगी व्यक्ति के लिए शपथ पत्र।
Application process Solvency Certificate Delhi (Haisiyat Praman Patra)-
दिल्ली हैसियत प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया निम्नलिखित रुप से है-
आवेदक को आवेदन पत्र में व्यक्तिगत विवरण, संपत्ति का विवरण, अनिवार्य व्यक्तिगत संलग्नक, संपत्ति के अनुसार सम्बंधित दस्तावेज, घोषणा पत्र जैसी अन्य जानकारियों का पूरा विवरण भरना होगा। तथा साथ में आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करना होगा। और अपने राजस्व विभाग के कार्यालय में जमा करा दें।