महिलाओं का लिंग अनुपात बढ़ाने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने “बेटी है अनमोल योजना” को शुरू किया। इस योजना के तहत राज्य सरकार लड़कियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। तथा बीपीएल परिवार की बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दे रही है।
Himachal Pradesh Beti Hai Anmol Yojana 2022 के तहत सरकार लड़िकयों को 300 से 1200 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। तथा 12वीं पास करने के बाद बीए, बीकॉम, बीएससी, इंजीनियरिंग और मेडिकल-लॉ जैसी के पढ़ाई हेतु 5,000 से 10,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान कर रही है। Himachal Pradesh – HP Beti Hai Anmol Yojana Application / Registration Form PDF डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिए गया है।
Himachal Pradesh Beti Hai Anmol Yojana Form
भाषा | हिंदी |
लाभार्थी | राज्य की लड़कियां |
उद्देश्य | लड़कियों को सशक्त बनाना |
Official Website | Click Here |
बेटी है अनमोल योजना Form PDF | Click Here |
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
- आवेदक को हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदक गरीबी रेखा से नीचे होना चाहिए।
- इस योजना के तहत एक परिवार की केवल दो बेटियों को ही लाभ मिल सकता है।
आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की प्रति
- BPL राशन कार्ड
- आवास प्रमाण पत्र
- स्कूल के हेड मास्टर द्वारा प्रदान किया गया पत्र
बेटी है अनमोल योजना आवेदन फॉर्म
यदि आपको ऑनलाइन आवेदन करने में समस्या हो रही है, तो आप नीचे दी गयी प्रक्रिया के माध्यम से योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको सबसे पहले बेटी है अनमोल योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा। फॉर्म डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें पूछी गयी सभी जानकारी सही से भरनी होंगी।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको अपने आवश्यक दस्तावेज (जो मांगे गए हों) को फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
- इसके बाद आपको भरे हुए फॉर्म को लोक मित्र केंद्र, आंगनवाड़ी केंद्र या सीडीपीओ कार्यालय में जमा करना होगा।
- इसके बाद संबंधित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन की जाँच की जाएगी। जाँच में सभी जानकारी सही पाए जाने पर ही आपको योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।